शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सतत एवं मुक्त शिक्षा निदेशालय (सीडीओई) 29 अक्तूबर को छात्र परिचय कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए रखा है जिन्होंने जुलाई-अगस्त 2025 से शुरू हुए सत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड से प्रवेश लिया है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की पढ़ाई की प्रक्रिया, ऑनलाइन क्लासेज, परीक्षा प्रणाली तथा छात्र सहायता सेवाओं के बारे में बताया जाएगा। संवाद