फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फाइन आर्ट कॉलेज में हुआ परिचय सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जवाहर लाल नेहरू ललित कला महाविद्यालय शिमला लोहारब में नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को परिचय सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज स्टाफ, नए पुराने विद्यार्थियों ने कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर देश के नाम कुर्बान हुए शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीत, कविता और वक्तव्य प्रस्तुत किए। इस परिचय सत्र और इंडक्शन प्रोग्राम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय में चल रही विभिन्न विधाओं, क्रिया विधियों और समितियों की जानकारी दी गई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. कामायनी बिष्ट ने विद्यार्थियों को कला का महत्व तथा गुरु शिष्य परंपरा के बारे में बताया। एनएसएस इकाई ने महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मीनू भास्कर जीवन ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें