फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एलआईसी में एजेंट पदों के लिए साक्षात्कार कल

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। एलआईसी ऑफ इंडिया की संजौली शाखा शनिवार को मशोबरा में एक कैंपस इंटरव्यू आयोजित करेगी। इस साक्षात्कार के माध्यम से महिला कॅरिअर एजेंट और रूरल कॅरिअर एजेंट के 100 पद भरे जाएंगे। यह कैंपस इंटरव्यू शर्मा डेस्टिनेशन आहार विला मशोबरा-2 में सुबह 11:00 बजे शुरू होगा। भर्ती अभियान के तहत महिला कॅरिअर एजेंट (एमसीए) के 50 पद निर्धारित हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी का दसवीं पास होना आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित महिला अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 7 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। दूसरे वर्ष 6 हजार रुपये और तीसरे वर्ष 5 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसके साथ ही उन्हें प्रीमियम का 28 फीसदी प्रोत्साहन भी मिलेगा। रूरल करियर एजेंट (आरसीए) के लिए भी के 50 पद उपलब्ध हैं। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं उत्तीर्ण है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की है। इन कॅरिअर एजेंट पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी। चयनित आरसीए अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 5 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। दूसरे वर्ष उन्हें 4 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे, उन्हें प्रीमियम का 28 फीसदी प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थी 9418467705 और 9816083593 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी प्रवीण नगराईक ने यह जानकारी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें