शिमला। जिला रोजगार कार्यालय शिमला में 10 अगस्त को ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए 10 विभिन्न श्रेणी के पदों के साक्षात्कार होंगे। तपन इंडस्ट्रीज शोघी के लिए होने वाली इस भर्ती में सेल्स एग्जीक्यूटिव, टेक्नीशियन और अन्य पद भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी प्रवीण नगराईक ने बताया कि साक्षात्कार सुबह 10:00 बजे से जिला रोजगार कार्यालय, यूएस क्लब शिमला में होंगे। इसमें सेल्स एग्जीक्यूटिव के 5, टेक्नीशियन के 2, स्पेयर पार्ट्स एग्जीक्यूटिव के 2 और वारंटी इंचार्ज के 1 पद पर भर्ती की जानी है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 12,750 रुपये का वेतन मिलेगा। अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 19 से 47 वर्ष रहेगी। संवाद