फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सेंट थॉमस स्कूल में इंटरैक्ट क्लब शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला की ओर से बुधवार को सेंट थॉमस स्कूल में इंटरैक्ट क्लब का स्थापना और पिनिंग समारोह आयोजित किया गया। समारोह में स्कूल के 30 उत्साही विद्यार्थियों को इंटरैक्टर्स के रूप में शामिल किया गया और उन्हें इंटरैक्ट पिन प्रदान किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने समाजसेवा और सकारात्मक बदलाव की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष अर्जुन गोयल ने बताया कि नए इंटरैक्टर्स आने वाले समय में रोटरी क्लब शिमला के साथ मिलकर सामुदायिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रमों सहित विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें