शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं की तिथियों में बड़ा बदलाव कर दोनों आयोजनों को दिसंबर में शिफ्ट कर दिया है। पुरुष वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता अब 22 से 24 दिसंबर तक डिग्री कॉलेज हमीरपुर में होगी। महिला क्रिकेट इंटर कॉलेज टूर्नामेंट 15 से 18 दिसंबर तक आरकेएमवी शिमला में होगा। विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को निर्देश दिए कि महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लिखित अनुरोध 5 दिसंबर तक भेज दें। आवेदन विवि के ऑफिस में जमा करवाए जा सकते हैं या ईमेल के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं। संवाद