फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: इंटर कॉलेज एथलेटिक्स स्पर्धा अब 18 नवंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के इंटर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं के कैलेंडर में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम निदेशालय ने एथलेटिक्स की महिला एवं पुरुष इंटर कॉलेज चैंपियनशिप की तिथियां नौ दिन पहले कर दी हैं। पहले यह प्रतियोगिता 25 से 27 नवंबर तक होनी थी लेकिन अब इसका आयोजन 18 से 20 नवंबर तक किया जाएगा। विवि की ओर से 28 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार एथलेटिक्स की इंटर कॉलेज चैंपियनशिप का आयोजन राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में होगा। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध और संबंधित महाविद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को संशोधित तिथियों की जानकारी भेज दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें