शिमला। कूड़ा शुल्क के बिलों को लेकर आ रही परेशानी पर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने शनिवार को स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बिलों की रसीद न मिलने, कई लोगों को बिल जारी न होने, हटाई गई सैकड़ों गारबेज आईडी पर फिर बिल जारी होने जैसी शिकायतों को दूर करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों ने रिपोर्ट दी कि ज्यादातर लोगों को सितंबर महीने के बिल जारी हो गए हैं। लोगों से अपील है कि समय पर बिल जमा करवाएं। ब्यूरो