शिमला। जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 15 अक्तूबर तक अपने तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान (टोफेई) का प्रमाणपत्र का नवीनीकरण करवाना होगा। इस संबंध में उपनिदेशक उच्च शिक्षा ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं। इसका उद्देश्य स्कूलों में तंबाकू मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है। उपनिदेशक उच्च शिक्षा लेखराज भारद्वाज के कार्यालय से जिले के सभी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय और निजी स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं मुख्यध्यापकों को निर्देश जारी किए हैं। संवाद