शिमला। राजधानी में समय पर टैक्स और किराया जमा न करने वाले भवन मालिकों और किरायेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। नगर निगम के अनुसार शिमला शहर में अभी भवन मालिकों को टैक्स के बिल जारी किए जा रहे हैं। अभी तक करीब 22 हजार भवन मालिकों को बिल जारी हो चुके हैं। नौ हजार भवन मालिकों को जुलाई तक बिल जारी करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें जो लोग समय पर टैक्स और नगर निगम की संपत्तियों का किराया नहीं दे रहे हैं, उनकी सूची भी तैयार की जा रही है। इन्हें अब नोटिस जारी किए जाएंगे और सख्त कार्रवाई की जाएगी।