शिमला। आईजीएमसी स्थित सिविल सप्लाई की तीन दवा की दुकानों समेत छह दुकानों से निरीक्षकों ने दवाइयों के सैंपल लिए हैं। दवा निरीक्षकों ने इस दौरान 40 दवाओं के सैंपल लिए हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए अब कंडाघाट भेजा जाएगा। दवा निरीक्षक शिमला शहरी मोनिका ने बताया कि नियमित आधार पर यह सैंपल लिए जाते हैं। मरीजों को गुणवत्ता युक्त दवाएं मिलती रहे इसके लिए नियमित तौर पर दवा निरीक्षक सरकारी और निजी दुकानों से दवाओं के सैंपल लेते हैं। दवा निरीक्षकों ने सोमवार को कफ सिरप, विटामीन, गेस्टिक, डायक्लोविन, पेनकिलर के सैंपल लिए।