शिमला। खाद्य आपूर्ति विभाग ने मंगलवार को जिले में फल और सब्जी विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। शिमला और नारकंडा में 55 दुकानों के निरीक्षण के दौरान एक क्विंटल 22 किलोग्राम फल और सब्जी जब्त की गई।
विज्ञापन
जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले पीसी ठाकुर ने बताया कि यह विक्रेता दुकानों में मूल्य सूची न दर्शाने और मनमाने दामों पर फल तथा सब्जी बेचते पाए गए हैं। लिहाजा नियमों की अवहेलना करने वाले इन विक्रेताओं को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। इसके बाद इन्हें जुर्माना वसूला जाएगा।