शिमला। इनर व्हील क्लब शिमला ने जाखू क्षेत्र के दो जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए बुधवार को घरेलू सामान, राशन और बच्चों के लिए स्कूल किट प्रदान की। क्लब ने परिवारों की आर्थिक कठिनाइयों को देखते हुए यह कदम उठाया। डॉ. जीडी शर्मा और नेहा शर्मा के सौजन्य से गद्दे, रजाई, तकिए, गर्म कपड़े और एक माह का राशन वितरित किया। क्लब ने बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल बैग और स्टेशनरी किट दी। क्लब अध्यक्ष डॉ. कुशा पंडित चावला ने कहा कि उनका उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों का उत्थान करना है। पूर्व अध्यक्ष निरुपमा चौधरी, संयुक्त सचिव प्रियंका वत्स और कार्यकारी सदस्य रवीना जियांदानी उपस्थित रहीं। संवाद