फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: इनर व्हील क्लब ने बांटे स्पेशल बेबी ब्लैंकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। इनर व्हील क्लब ऑफ शिमला ने बुधवार को डीडीयू अस्पताल के नवजात शिशु एवं नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनआईसीयू) विभाग में विशेष रूप से तैयार किए सॉफ्ट बेबी ब्लैंकेट दान किए। इस पहल का उद्देश्य नवजात शिशुओं को ठंड से बचाना, उनके शरीर का तापमान बनाए रखने में मदद करना और उनके परिवारों को शुरुआती दिनों में राहत व सुकून देना है। क्लब की ओर से चलाए इस अभियान के तहत समुदाय के सदस्यों ने मशीन में धुलने योग्य स्वैडल और रिसीविंग ब्लैंकेट खरीदे और हाथों से तैयार किए। क्लब की अध्यक्ष डॉ. कुशा पंडित चावला ने कहा कि एक साधारण कंबल बच्चे को गर्म रखने के साथ ही परिवार को यह एहसास भी दिलाता है कि समुदाय उनके साथ खड़ा है। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष डॉ. कुशा पंडित चावला सहित कार्यकारी सदस्य नमिता नाग भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें