शिमला। राजधानी के शिमला पब्लिक स्कूल में हिमाचल प्रदेश होम गार्ड्स तृतीय बटालियन की ओर से आग से बचाव और आपदा प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कंपनी कमांडर प्रकाश नेगी, कंपनी कमांडर खेम राज और होम गार्ड पंकज कुमार ने विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा कर्मचारियों को गैस रिसाव, शॉर्ट सर्किट सहित अन्य कारणों से आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सीपीआर देने का सजीव प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक प्रतिंदर सिंह, प्रधानाचार्य सरलाकांत, शिक्षक, विद्यार्थी एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। संवाद