फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आरबीआई के शिविर में दी री-केवाईसी की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मशोबरा में वीरवार को एक वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया। शिविर में री-केवाईसी के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। यूको आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र की 50 महिलाओं ने इस शिविर में सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने वित्तीय विषयों से जुड़े कई प्रश्न पूछे। आरबीआई के अधिकारियों ने महिलाओं के सभी सवालों के संतोषजनक उत्तर भी दिए। शिविर यूको बैंक के अंचल प्रमुख कमल कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अनुपम किशोर ने री-केवाईसी के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर री-केवाईसी न करवाने से खाताधारकों को समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे खाते साइबर धोखाधड़ी के प्रति अधिक संवेदनशील बन जाते हैं। इसके साथ ही इस अवसर पर एसएलबीसी के संयोजक यूको आरसेटी शिमला के निदेशक नरेश कुमार जायसवाल और यूको बैंक के सहायक महाप्रबंधक दीपक कुमार और विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें