शिमला। रोटरी पार्टनर्स ऑफ रोटरी क्लब शिमला ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय तारादेवी में जल प्रदूषण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में 40 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों को यह समझने में सहायता की कि किस प्रकार प्रदूषित जल हमारी सेहत, जलीय जीवों और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है। प्रतियोगिता में विजेता तीन प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न देकर प्रोत्साहित किया। इस दौरान रोटरी पार्टनर की ओर से अंकिता बांबा, रेनु ठाकुर, निक्की, काजल, शालू और मुख्य अध्यापिका महेशवरी देवी मौजूद रहीं। संवाद