फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्वर्ण पब्लिक स्कूल में दी जल संरक्षण की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। स्वर्ण पब्लिक स्कूल में बुधवार को शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड और स्वेज इंडिया की ओर से जल संरक्षण पर सेमिनार आयोजित किया। इसके माध्यम से स्कूली बच्चों और शहरवासियों को जल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। सेमिनार में बच्चों को जल संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई। कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी राहुल शर्मा और अन्य प्रतिनिधियों ने बच्चों के सवालों के जवाब दिए। अध्यापकों और विद्यार्थियों को शिमला शहर के लिए संचालित की जा रही 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना की जानकारी दी। प्रिंसिपल सीमा मेहता ने कहा कि शिमला की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना का कार्य प्रगति पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें