फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शिलारू उत्कृष्ट बागवानी केंद्र में दी बागवानी की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। किन्नौर के निचार उपमंडल के 10 प्रगतिशील बागवान एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए उत्कृष्ट बागवानी केंद्र शिलारू पहुंचे। बागवानों ने यहां पर विभाग के विशेषज्ञों से हाई डेंसिटी सेब बागवानी के बारे में प्रशिक्षण प्राप्त किया। केंद्र के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण विजिट के दौरान बागवानों को रूट स्टॉक आधारित हाई डेंसिटी सेब बागवानी, पौध उत्पादन और वैज्ञानिक बाग प्रबंधन की जानकारी दी। उपनिदेशक उद्यान डॉ. बारु माल चौहान और विषय विशेषज्ञ डॉ. कुशाल सिंह मेहता ने बागवानों को उच्च घनत्व सेब बागवानी की नवीन तकनीकों तथा भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया। भ्रमण के दौरान बागवानों ने विभिन्न रूट स्टॉक की विशेषताओं और उनके लाभों के बारे में जानकारी प्राप्त की। विशेषज्ञों ने बताया कि केंद्र में वर्तमान में ठंडे एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों के लिए उपयुक्त बड-9, बड-10 और बड-118 रूट स्टॉक तैयार किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें