शिमला। एमेच्योर गार्डन एंड एनवायरनमेंट सोसायटी (सेजिज) शिमला की ओर से मशोबरा में पुष्प कृषि की आधुनिक और उपयोगी तकनीकों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित इस कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बडिंग, ग्राफ्टिंग और लेयरिंग सहित पौधों के प्रवर्धन की विभिन्न विधियों का प्रदर्शन किया। कार्यशाला का शुभारंभ सेजिज की अध्यक्ष डॉ. सुषमा भारद्वाज के स्वागत भाषण से हुआ। इस दौरान हिमाचल में सेब की समृद्ध विविधता पर आधारित 15 मिनट की डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। इसमें सेब की करीब 120 किस्मों को प्रदर्शित किया। कार्यशाला का मुख्य सत्र पुष्प कृषि एवं लैंडस्केप विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रेशमा नेगी ने संचालित किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण केंद्र का भ्रमण भी किया। संवाद