फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: दयानंद पब्लिक स्कूल में दी आपदा प्रबंधन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। दयानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित की गई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम ने विद्यार्थियों को आपातकालीन सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को आपदा के समय सजग और सुरक्षित रहने के व्यावहारिक उपाय सिखाना था। विशेषज्ञ डॉ. कृष्णचंद के नेतृत्व में एक टीम ने विद्यार्थियों को भूकंप के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों का अभ्यास करवाया। छात्रों को नीचे झुकने, सिर ढकने और मजबूत सहारे को पकड़ने की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने पारिवारिक आपदा प्रबंधन योजना और आपातकालीन किट तैयार करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आपदा के समय घबराहट सबसे बड़ी चुनौती है, जबकि जागरूकता और प्रशिक्षण सबसे बड़ी ताकत हैं। प्रधानाचार्य अनुपम ने कार्यक्रम के समापन पर सभी का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें