फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ऑकलैंड स्कूल में दी आपदा प्रबंधन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब की ओर से ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज में सोमवार को आपदा प्रबंधन और जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में चौथी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को आपदा के दौरान सुरक्षा, बचाव और प्राथमिक प्रतिक्रिया के व्यावहारिक गुर सिखाए गए। एसडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने विद्यार्थियों को भूकंप, बाढ़ और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बताया कि आपदा के समय घबराने के बजाय शांत रहकर सही निर्णय लेना जरूरी है। शिविर में सीपीआर और अन्य जीवन रक्षक तकनीकों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष अर्जुन गोयल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें