फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कार्यशाला में दी जैव-उर्वरकों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमालयन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एचएफआरआई) शिमला की ओर से 133 इको टास्क फोर्स (डोगरा) कुफरी के कार्मिकों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजन किया गया। कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। कार्यशाला में जैव-उर्वरकों, जैव-कीटनाशकों और बीज संग्रहण जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य वानिकी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्मिकों के तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक दक्षताओं को बढ़ाना था। कार्यशाला का आयोजन एचएफआरआई की निदेशक मनीषा थपलियाल के मार्गदर्शन में किया गया। वैज्ञानिक पवन कुमार और रंजना नेगी ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति महावीर सिंह, हरिंदर सिंह बन्याल और मीना चौधरी भी वक्ताओं में शामिल रहे। पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला के सेवानिवृत्त प्रोफेसर जगवीर ने भी विभिन्न सत्रों को संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें