फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टुटू में दी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला समावेशी हस्तक्षेप के तहत राजधानी के टुटू में महिला उद्यमियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन किया गया। टुटू में आयोजित इस कार्यशाला में खंड विकास अधिकारी टुटू बृजेश भारद्वाज के अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से वैशाली, मिशन एग्जिक्यूटिव हेमलता, डीआरडीए-एनआरएलएम से शबनम, यूको आरसेटी से कोमल और महिला उद्यमी कमलेश कुमारी ने विशेषज्ञ वक्ता के रूप में भाग लेकर महिलाओं को जागरूक किया। महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता के स्रोतों, बैंकिंग सुविधाओं, उद्यम स्थापना एवं विस्तार के अवसरों, नेटवर्किंग तथा उद्यमिता विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी टुटू बृजेश भारद्वाज ने महिलाओं की आर्थिक भागीदारी एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें