फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीबीएसई कार्यशाला में दी एआई की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के दयानंद पब्लिक स्कूल में सीबीएसई उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) पंचकूला के तत्वावधान में कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 60 शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें शिक्षकों ने एआई आधारित शिक्षण तकनीकों की जानकारी हासिल की। कार्यशाला में प्रधानाचार्य अनुपम ने स्पेशलिस्ट रचित लांबा के स्वागत के साथ किया। विशेषज्ञ ने नई सीबीएसई गाइडलाइन के अनुरूप कम्प्यूटेशनल थिंकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग, टेक्स्ट-टू-इमेज, टेक्स्ट-टू-वीडियो, लेसन प्लानिंग, वर्कशीट और सॉन्ग जेनरेशन जैसी आधुनिक एआई तकनीकों का शिक्षकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में समूह गतिविधियां, इंटरेक्टिव क्विज और क्रॉस-करिकुलर लेसन प्लानिंग के माध्यम से शिक्षकों को डिजिटल नागरिकता, एआई के नैतिक उपयोग और विद्यालयों में इसके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें