जुन्गा (शिमला)। मशोबरा ब्लॉक के पंचायत समिति हॉल में स्टार्टअप ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम के तहत 25 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के रिसोर्स पर्सन अमित सिंह ने उद्योग लगाने और उत्पादों की विपण की जानकारी दी।कार्यकारी खंड विकास अधिकारी रजनीश कौंडल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम का संचालन महिला समाज शिक्षा संयोजिका ललिता कुमारी ने किया। कार्यक्रम में महिला ग्राम विकास संयोजिका सविता नेगी, रीता कुमारी, वैशाली ठाकुर, प्रवीण कुमारी और दिनेश टेकटा मौजूद रहे। संवाद