शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडीज) शिमला में क्षय रोग पर शिविर का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार के 100-दिवसीय अभियान के तहत शिविर का मकसद टीबी (क्षय रोग) उन्मूलन रहा। शिविर का संचालन डॉ. मधु मैट्रर्न (मेडिकल ऑफिसर, पीएचसी अन्नाडेल), नितिका शर्मा (सीएचओ, एचडब्ल्यूसी, ग्वाही) और भावना कुमारी (सीएचओ, एचडब्ल्यूसी, एंदड़ी) की टीम ने किया। संस्थान के सभी कर्मचारियों की टीबी जांच की गई और चिकित्सा परामर्श दिया गया। संस्थान के सचिव मेहर चंद नेगी ने कहा कि यह पहल संस्थान के कर्मचारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और टीबी उन्मूलन अभियान में योगदान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस मौके पर आवासीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीनू अग्रवाल भी मौजूद रहीं। ब्यूरो