शिमला। सरकार की अनुसूचित जाति कल्याण नीतियों और योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सांस्कृतिक दल सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। स्वर साधना कला मंच ने पंचायत थानाधार और भूटटी में कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। जयश्वरी लोक नृत्य कला मंच ने ग्राम पंचायत रामनगर और पुडग में प्रस्तुति दी। शिव कल्चर ट्रूप हलाेग धामी ने मलयाणा और रझाणा में कार्यक्रम आयोजित किए। पूजा कला मंच ने ग्राम पंचायत मंढोल और कोट काइना में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जानकारी दी। संवाद