शिमला। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा में बुधवार को नशा मुक्त युवा भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के 230 राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने भाग लेकर नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि एनएसएस राज्य नोडल अधिकारी प्रो. सरोज भारद्वाज ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, सेवा और राष्ट्र निर्माण में लगाने का आह्वान किया। प्रो. अमरजीत सिंह और यूथ आइकन विराज सूद ने भी नशे के बढ़ते खतरे की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी विपिन कुमार, क्षेत्रीय निदेशालय चंडीगढ़ के यंग प्रोफेशनल अंकुश, प्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने भी शिरकत की। संवाद