शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तहत एमवाई भारत टीम ने स्वयंसेवकों के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किया। क्षेत्रीय निदेशालय राष्ट्रीय सेवा योजना चंडीगढ़ से डॉ. सरोज भारद्वाज और अंकुश ने एमवाई भारत पोर्टल के उद्देश्य, पंजीकरण प्रक्रिया और युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पंजीकरण का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पोर्टल से जुड़े प्रश्न पूछे। सत्र कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. पूनमा वर्मा और डॉ. लकबीर सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। संवाद