शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में सोमवार को कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) क्षेत्रीय कार्यालय शिमला के सहयोग से वित्तीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में वित्तीय साक्षरता, जिम्मेदारी और बैंकिंग प्रणाली की समझ को बढ़ावा देना रहा। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अनुरिता सक्सेना ने छात्राओं से कहा कि आज के समय में वित्तीय साक्षरता आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आरबीआई के राहुल जोशी ने छात्राओं को बजट प्रबंधन, डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा के बारे में उपयोगी जानकारी दी। आरबीआई इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत उपलब्ध अवसरों की जानकारी साझा की और बैंकिंग क्षेत्र में शिकायत निवारण प्रणाली तथा उपभोक्ता अधिकारों पर चर्चा की। संवाद