फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिलाओं को योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बाल विकास परियोजना जुब्बल के कोटखाई स्थित सभागार में वीरवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कोटखाई ब्लॉक सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी वर्कर और लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जानकारी दी। इस दौरान बाल विकास परियोजना जुब्बल आशीष चौहान ने बेटी है अनमोल योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, सुख आश्रय योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, शगुन योजना के बारे में बताया। मिशन शक्ति जिला शिमला से जेंडर स्पेशलिस्ट मनोज वर्मा ने मिशन शक्ति के तहत चलाई जा रहीं महिला हेल्प लाईन, शक्ति सदन कामकाजी महिला छात्रावास और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जानकारी दी। सखी वन स्टॉप सेंटर की दीपिका भारद्वाज ने वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं को दी जा रही सुविधाओं बारे बताया। कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और महिला मंडल की करीब 50 महिलाओं ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें