फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: छात्रों को दी अंगदान की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन की ओर से ठियोग कॉलेज में अंगदान विषय को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान में सोटो के ट्रांसप्लांट कोआर्डिनेटर नरेश ने बताया कि अंगदान जीवित और मृत दोनों परिस्थितियों में किया जा सकता है। व्यक्ति नजदीकी रिश्तेदार को किडनी, पेनक्रियाज और लिवर का एक हिस्सा दान कर सकता है। कंसल्टेंट रामेश्वरी ने बताया कि ब्रेन डेड की स्थिति में आठ अंगों को दान करके पीड़ितों का जीवन बचाया सकता है। लोग सोटो की वेबसाइट www.sotto himachal.in पर शपथ पत्र भर सकते हैं। अब तक 1300 से अधिक लोग शपथ पत्र भर चुके हैं। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्या डाॅ. ललिता चंदन और एनएसएस समन्वयक विकास नाथन समेत 80 छात्र छात्राएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें