शिमला। सिस्टर निवेदिता सरकारी नर्सिंग कॉलेज शिमला में वीरवार को अंगदान को लेकर जागरुकता कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम के जरिये नर्सिंग प्रशिक्षुओं ने अंगदान और नेत्रदान बारे जानकारी दी। कोई भी व्यक्ति सोटो की वेबसाइट www.sotto himachal.in के तहत घर बैठकर अंगदान का शपथ पत्र भर सकता है। सोटो के नोडल ऑफिसर डॉ. पुनीत महाजन ने बताया कि वेबसाइट से कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन की औपचारिकता पूरी की जा सकती है। यह प्रक्रिया आधार लिंक होगी। अब तक करीब 3000 से अधिक लोगों ने अंगदान का शपथ पत्र भरा है। इसके अलावा अंगदान जन संजीवनी अभियान चलाया जाएगा। संवाद