शिमला। हिमाचल प्रदेश दूरसंचार विभाग की ओर से खलीनी में बुधवार को पीओएस जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान सिम विक्रेताओं को नए मोबाइल कनेक्शन देने, सिम स्वैप और सिम रिप्लेसमेंट संबंधी नए नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में दूरसंचार विभाग के अधिकारीगण और वीआईएल शिमला के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद