फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चक्कर में महिलाओं को दी कानून की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर चक्कर में महिलाओं के लिए कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मशोबरा खंड के संरक्षण अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विकास गुप्ता ने नालसा की योजनाओं की महिलाओं को जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा, पीड़ित मुआवजा योजना, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न, हिट एंड रन, मोटर दुर्घटना पीड़ितों को मुआवजा, गर्भ का चिकित्सकीय समापन अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और संविधान में महिलाओं को दिए अधिकारों की जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें