फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: लोगों को दी बीमा योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने वीरवार को कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें लगभग 30 लोग उपस्थित रहे। कार्यशाला का उद्देश्य लोगों को बीमा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना और जीवन में उसकी अहमियत बताना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड शिमला मंडल के वरिष्ठ प्रभाग प्रबंधक वकील चंद ने कहा कि बीमा जीवन में सुरक्षा की भावना लाता है। सेमिनार में विशेष रूप से व्यक्तिगत बीमा, घरेलू उपकरण बीमा और गृह बीमा योजनाओं पर जोर दिया गया। व्यक्तिगत बीमा अप्रत्याशित घटनाओं जैसे दुर्घटना, बीमारी या मृत्यु के समय वित्तीय सहायता प्रदान करता है। व्यक्ति की आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में यह उसके परिवार को आर्थिक सुरक्षा देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें