जुन्गा (शिमला)। राज्य सहकारी बैंक की जुन्गा शाखा और नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में खील खजेवड़ा में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान लोगों को बैंकिंग सेवाओं, डिजिटल लेनदेन और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में शाखा प्रबंधक नरेश कुमार ने ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग और नकदी रहित लेनदेन के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने आग्रह किया कि कोई भी व्यक्ति अपना एटीएम पिन और ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। इस अवसर पर पंचायत सदस्य योगमाया शर्मा, महक स्वयं सहायता समूह की सचिव ललित शर्मा, प्रगति स्वयं सहायता समूह की प्रधान गीता शर्मा, सचिव नेहा शर्मा, दुर्गा सिंह ठाकुर, राहुल शर्मा, बाबूराम शर्मा सहित बैंक के कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद