फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टुटू-मजठाई में दी बैंक योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी से सटी पंचायत टुटू-मजठाई में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से वित्तीय समावेशन परिपूर्णता अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आरबीआई के डिप्टी जनरल मैनेजर पीतांबर अग्रवाल की अध्यक्षता में मजठाई पंचायत घर में हुआ। आरबीआई और पीएनबी के अधिकारियों ने खाताधारकों और नामांकित व्यक्तियों के केवाईसी को नियमित रूप से अपडेट करने, प्रधानमंत्री जन धन योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना तथा अटल पेंशन योजना के तहत मिलने वाली पेंशन बारे जानकारी दी। शिविर में पीएनबी टुटू के मैनेजर राजेश बौद्ध, पंचायत प्रधान उत्तम सिंह कश्यप, आरबीआई के असिस्टेंट जनरल मैनेजर संदीप अग्रवाल, मैनेजर राहुल जोशी, पीएनबी के लीडिंग मैनेजर कुलवंत राय, चीफ मैनेजर भास्कर गुप्ता, सीनियर मैनेजर आशुतोष शर्मा, उपप्रधान केशपा राम, पूर्व प्रधान पूजा ठाकुर, पूर्व उपप्रधान, रूप राम ठाकुर, वार्ड सदस्या कमलेश, सुनीता, कमला और अनीता ठाकुर मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें