फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDW vs SLW ODI: श्रीलंका के खिलाफ हिमाचल की रेणुका ने की घातक गेंदबाजी, चार विकेट लेकर बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

Mon, 04 Jul 2022 10:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 रेणुका ने 10 ओवर में 28 रन देकर श्रीलंका टीम के चार विकेट झटके। रेणुका सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मुकाबला भारत की टीम ने 10 विकेट से जीता। 
विज्ञापन
रेणुका सिंह ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू की रहने वाली क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर ने श्रीलंका के खिलाफ दमदार खेल दिखाते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई। रेणुका ने 10 ओवर में 28 रन देकर श्रीलंका टीम के चार विकेट झटके। रेणुका सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। मुकाबला भारत की टीम ने 10 विकेट से जीता। श्रीलंका और भारत के बीच हुए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 173 रन बनाए। रेणुका की गेंदबाजी के आगे श्रीलंका के की टीम बेबस दिखी। जवाब में भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए 25 ओवर में तय लक्ष्य को प्राप्त कर जीत दर्ज की।  रेणुका सिंह की माता ने बेटी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में नाम कमाने पर खुशी जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें