फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीडीओई के पीजी छात्रों का इंडक्शन कार्यक्रम 23 को

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन सीडीओई में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के जनवरी सत्र के तहत स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम सेमेस्टर के 438 विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम 23 अप्रैल को होगा। वर्ष 2018 के बाद छात्रों के लिए विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पहली बार छात्रों को मौके पर ही अध्ययन सामग्री दी जाएगी और जो छात्र कार्यक्रम में नहीं आएंगे उन्हें डाक से किताबें भेजी जाएंगी। सुबह 11 से 12 बजे तक अर्थशास्त्र के 35 और अंग्रेजी के 102 विद्यार्थियों का सत्र होगा। दोपहर 12 से 1 बजे तक लोक प्रशासन के 10 विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम होगा। दोपहर 2 से 3 बजे तक इतिहास के 68 और हिंदी के 59 विद्यार्थी शामिल होंगे। 3 बजे से 4 बजे तक राजनीति विज्ञान के 117 विद्यार्थियों के लिए सत्र आयोजित होगा। समाजशास्त्र के 47 विद्यार्थियों के लिए भी अलग व्यवस्था रखी है। कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित स्मार्ट क्लास रूम एक और स्मार्ट क्लास रूम दो में किया जाएगा। यह जानकारी सीडीओई के निदेशक प्रदीप कुमार ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें