फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: टीटी प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी खेल परिसर ने जीते छह पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण और एक रजत जीता
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने 3 कांस्य पदक भी किए अपने नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय टेबल टेनिस (टीटी) प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है।
खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 6 पदक जीते हैं। इसमें 2 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल है। टीम के कोच अभय लखनपाल ने बताया कि टेबल टेनिस प्रतियोगिता 31 मई से लेकर तीन जून तक हमीरपुर में हुई। इसमें पूरे प्रदेश के करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें विभिन्न श्रेणियों में अलग-अलग वर्गों के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में नायशा सिंह चौहान ने दोहरी सफलता हासिल की है। उन्होंने अंडर-15 गर्ल्स वर्ग में गोल्ड और अंडर-13 वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है। वहीं बॉयज वर्ग में युग ठाकुर ने अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इसके अलावा अंडर-15 वर्ग में आयान तोमर ने रजत और अंडर-17 वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है। गीतांजलि घार्टी ने अंडर-13 वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन पर खेल परिसर में टेबल टेनिस स्टाफ और खिलाड़ियों के परिजनों में खुशी का माहौल है। कोच ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ने खेल परिसर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें