इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने शिमला में मनाया 38वां क्षेत्रीय दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) के बुधवार को दिल्ली में आयोजित 38वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। शिमला के निगम बिहार में इग्नू का क्षेत्रीय दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सोलन के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने मुख्यअतिथि के रूप में समारोह में शिरकत की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस आयोजन में इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. जोगिंदर कुमार यादव ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया और अलंकृत हुए छात्र-छात्राओं को बधाई दी।