फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट: 25 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा सभी पिचों का काम

Thu, 02 Feb 2023 11:18 AM IST
अरविन्द ठाकुर मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

एचपीसीए के मुख्य पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने कहा कि 15 फरवरी से टेस्ट मैच की पिच को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए ऐसी पिच तैयार की जाएगी जो पांच दिन अच्छा और एक सामान खेले।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में होने वाले टेस्ट मैच में अभ्यास और मैदान की पिचों का स्वभाव एक जैसा ही रहेगा। जिस पिच पर खिलाड़ी अभ्यास करेंगे, मैदान में भी उसी तरह की पिच खेलने के लिए मिलेगी। ऐसा इसलिए कि अभ्यास के दौरान खिलाड़ी समझ सकें कि पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन


मैदान में मैच की पिच सहित प्रैक्टिस एरिया की पिचों को अंतिम रूप देने के लिए 15 फरवरी से काम शुरू कर दिया जाएगा। मैदान में टेस्ट मैच के हिसाब से पिच को तैयार किया जाएगा, जो पांच दिन तक अच्छा खेले।

टेस्ट मैच की पिच को अंतिम रूप देने के लिए 15 फरवरी से रोलिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद हर पिच की रोलिंग की जाएगी। इसके साथ ही प्रैक्टिस एरिया की पिचों पर भी रोलिंग का काम होगा। हर प्रैक्टिस एरिया में तीन से चार पिचों को एक जैसा ही बना जाएगा।
विज्ञापन


जिससे गेंदबाजों और बल्लेबाजों को मैच की पिच का भी अभ्यास हो जाएगा। एचपीसीए के मुख्य पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने कहा कि 15 फरवरी से टेस्ट मैच की पिच को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए ऐसी पिच तैयार की जाएगी जो पांच दिन अच्छा और एक सामान खेले।

इसके अलावा प्रैक्टिस एरिया का पिचों को भी मैच की पिच की तरह तैयार किया जाएगा। जिन पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। 25 फरवरी तक पिचों को तैयार करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें