स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश संस्कृत अकादमी 15-16 अगस्त को कुल्लू के देव सदन में राज्य स्तरीय संस्कृत सम्मेलन का आयोजन करेगी।
15 अगस्त को सायं पांच बजे सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में बंजार के विधायक कर्ण सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
अकादमी सचिव डॉ. मस्तराम शर्मा ने बताया कि पहले दिन संस्कृत नाटक और कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त भी कई तरह के विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।