फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कांग्रेस मुख्यालय में याद किए स्वतंत्रता सेनानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री विनोद जिंटा ने सेवादल के मुख्य प्रशिक्षक दीनू राही की अगुवाई में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अमित नंदा और महासचिव सत्यजीत नेगी मौजूद रहे। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए हर बलिदान को तैयार रहना चाहिए। हिमराल ने आजादी में कांग्रेस नेताओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें