फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ind vs Aus Test: 3 फरवरी को ही हो गई थी धर्मशाला स्टेडियम से मैच शिफ्ट करने की तैयारी, जानें पूरा मामला

Tue, 14 Feb 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

 बीसीसीआई के मुख्य पिच क्यूरेटर आशीष भौमिक ने मैच के लिए मैदान का निरीक्षण किया था। मैदान में कदम रखते ही भौमिक ने आउटफील्ड की कमियों पर नाराजगी जताना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच धर्मशाला में होने वाला टेस्ट मैच दूसरी जगह शिफ्ट होने की पटकथा तीन फरवरी को ही लिख दी गई थी। बीसीसीआई के मुख्य पिच क्यूरेटर आशीष भौमिक ने मैच के लिए मैदान का निरीक्षण किया था। मैदान में कदम रखते ही भौमिक ने आउटफील्ड की कमियों पर नाराजगी जताना शुरू कर दिया था। उन्होंने मैदान की आउटफील्ड तैयार कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से ड्रेनेज सिस्टम की पाइपलाइनों की जगह धंसी जमीन को कैसे ठीक करने के बारे में जानकारी ली थी। सबसे अधिक चिंता 30 यार्ड एरिया में अच्छी तरह घास न उगने पर जताई थी।

विज्ञापन


उन्होंने धर्मशाला मैदान को लेकर रिपोर्ट तैयार की थी। इसे अगले दिन बीसीसीआई को भेजा था। उन्होंने एचपीसीए के पदाधिकारियों से कहा था कि दस दिन में आप कितना मैदान ठीक कर सकते हो। इसके बाद भी एसपीसीए ने उचित कदम नहीं उठाया। जब दूसरी बार 11 फरवरी को बीसीसीआई के सेंट्रल जोन के पिच क्यूरेटर चटर्जी ने टीम के साथ मैदान का दौरा किया तो देखा कि पहले की खामियों में कोई सुधार नहीं हुआ है। इसके बाद बीसीसीआई ने धर्मशाला स्टेडियम को टेस्ट मैच के लिए अनफिट घोषित कर मैच इंदौर के लिए शिफ्ट कर दिया। 

समय पर कमियों को पूरा नहीं कर पाया एचपीसीए
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन मैदान में कमियों को समय रहते पूरा नहीं कर पाई। इसके चलते मैच को दूसरी जगह शिफ्ट करना पड़ा। अगर पहले ही समय के अनुसार काम किया होता तो मैच शिफ्ट नहीं होता। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि बीसीसीआई के मुख्य पिच क्यूरेटर ने तीन फरवरी को धर्मशाला स्टेडियम का दौरा कर कुछ कमियां बताई थीं। इन्हें पूरा करने का प्रयास किया गया, लेकिन मैदान तैयार कर रही कंपनी समय पर काम नहीं कर पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में इसी मैदान पर भारत ने जीती थी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

जिस मैदान ने साल 2017 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को भारत की झोली में डाला था। उस मैदान पर इस ट्रॉफी का मुकाबला इस बार नहीं होगा। साल 2017 में खेली गई सीरीज का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।  यह मैच पुणे में खेला गया था। इसके बाद दूसरे मुकाबले में भारत ने पलटवार करते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज को बराबर कर लिया। यह मैच बंगलूरू में हुआ। तीसरा मुकाबला रांची में हुआ और यह मैच बेनतीजा रहा।   इसके बाद सबकी नजरें धर्मशाला में होने वाले सीरीज के अंतिम मुकाबले पर टिक गईं। 29 मार्च 2017 को चौथा मुकाबला शुरू हुआ।

धर्मशाला की पिच ने भारत का साथ दिया और टीम इंडिया ने यह मुकाबला आठ विकेट से जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया।   मैच के बाद भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों ने भी धर्मशाला मैदान और यहां की वादियों की खुलकर तारीफ की थी।  इस बार भी धर्मशाला में सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाना था। ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी धर्मशाला आने के लिए उत्साहित थे, पर ऐन वक्त पर धर्मशाला से मैच शिफ्ट हो गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें