फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु भी बढ़ाएं : संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय अध्यापक संघ की जिला शिमला इकाई ने स्कूली शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु भी 65 वर्ष करने की मांग की है। संघ के जिला प्रधान महावीर कैथला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राजकीय अध्यापक संघ प्रदेश सरकार के कॉलेज प्रोफेसरों की सेवानिवृति आयु 65 वर्ष करने के फैसले का स्वागत करता है। सरकार ने शिक्षकों के अनुभव को अहमियत दी है। संघ इसका स्वागत करता है और साथ ही मांग करता है कि प्रदेश सरकार स्कूली शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु कॉलेज शिक्षकों की तर्ज पर 65 वर्ष करें। एचजीटीयू के जिला प्रधान महावीर कैथला, महासचिव सुरेश सोनी, कोषाध्यक्ष रमन वर्मा ने कहा कि स्कूल शिक्षक शिक्षा विभाग का एक बहुत बड़ा वर्ग है। शिक्षक लंबे समय से सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों की मांग है कि कॉलेज प्रोफेसरों के साथ स्कूली शिक्षकों की सेवानिवृत्ति आयु भी बढ़ाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें