जुन्गा (शिमला)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुन्गा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य महेश शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। शिविर का आयोजन कार्यक्रम प्रभारी संगीता हंसरेटा और नरेश कुमार शर्मा की देखरेख में किया जा रहा है। इसमें जमा दो कक्षा के विद्यार्थी स्वयंसेवी के रूप में भाग ले रहे हैं। शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एनएसएस प्रभारी संगीता हंसरेटा भी मौजूद रहीं। संवाद