फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ई-लाइब्रेरी का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
पाठकों के लिए कंप्यूटरों वाली ई-लाइब्रेरी की गई स्थापित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के मशोबरा में ई-लाइब्रेरी स्थापित की गई है। इस ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। 10 डेस्कटॉप कंप्यूटर और अतिरिक्त फर्नीचर उपलब्ध कराया गया है। यह लाइब्रेरी मशोबरा स्थित ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिस (बीडीओ) में स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और जागरूकता एक प्रगतिशील समाज की नींव हैं और पुस्तकालय इन दोनों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कहा कि पुस्तकों और कंप्यूटर के माध्यम से डिजिटल शिक्षा को एक साथ जोड़कर यह पुस्तकालय एक ऐसा स्थान तैयार करेगा जहां ज्ञान, जिज्ञासा और अवसरों का विकास हो सकेगा। इस ई-लाइब्रेरी के निर्माण में नेस्ले इंडिया के कॉरपोरेट अफेयर्स, सस्टेनेबिलिटी और सीएसआर ने सहयोग किया है। इस दौरान नेस्ले इंडिया के निदेशक हिम्मत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें